मोदी से शेख हसीना की शिकायत करने लगे युनूस, प्रधानमंत्री ने सुनाई खरी-खरी, लंदन में रोने लगे दुखड़ा

लंदन के चैथम हाउस में एक कार्यक्रम में बोलते हुए यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश में भयानक चीजें हुई हैं, और अगर संभव होता तो वह इसे दुनिया को दिखाते।

Sheikh Hasina Vs Yunus: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी से शेख हसीना को लेकर हुई चर्चा को लेकर एक बड़ा दावा किया है। यूनुस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपदस्थ बांग्लादेशी नेता शेख हसीना को उनके देश के लोगों से बात करने से रोकने से इनकार कर दिया। यूनुस ने कहा कि आजकल यह सब सोशल मीडिया पर चल रहा है। यूनुस ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया था कि वे हसीना को बांग्लादेशी लोगों से बात न करने दें क्योंकि इससे उनका गुस्सा और भड़क रहा है। हालांकि, यूनुस ने कहा कि उनके अनुरोध को सिरे से खारिज कर दिया गया।

Yunus

लंदन पहुंचकर मो. यूनुस ने रोया दुखड़ा

यूनुस बोले, बांग्लादेश में भयानक चीजें हुईं

लंदन के चैथम हाउस में एक कार्यक्रम में बोलते हुए यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश में भयानक चीजें हुई हैं, और अगर संभव होता तो वह इसे दुनिया को दिखाते। अगर मुझे इसका एक मिनट का वीडियो दिखाने का मौका मिलता, पूरी घटना का एक मिनट का वीडियो, जो भी किसी ने कैद किया हो, तो आप समझ जाएंगे कि यह क्या है, चीजें कैसे हुईं, कितनी भयानक चीजें, कितनी क्रूर चीजें हुईं। उन्होंने कहा, तो यह एक मिनट की बात नहीं है, यह महीने दर महीने चलता रहता है, यह हुआ और जुलाई में यह चरम पर पहुंच गया और आखिरकार, 5 अगस्त को सरकार गायब हो गई। इसके बाद उन्होंने भारत का जिक्र किया और कहा कि अब गुस्सा नई दिल्ली में स्थानांतरित हो गया है क्योंकि प्रधानमंत्री (शेख हसीना), वहां चली गईं...और वहीं रहने लगीं।

End of Feed