PM मोदी का तेल अवीव में भव्य स्वागत; पत्नी सारा संग नेतन्याहू ने किया रिसीव; एयरपोर्ट पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर तेल अवीव पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा संग एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया।

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर तेल अवीव पहुंचे। इस दौरान तेल अवीव एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

PM Modi in Israel

पीएम मोदी का इजरायल में जोरदार स्वागत (फोटो साभार: @MEAIndia)

प्रोटोकॉल तोड़कर किया स्वागत

बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर 'दोस्त मोदी' स्वागत किया। पीएम मोदी लगभग नौ साल बाद इजरायल दौरे पर गए हैं। आखिरी बार उन्होंने 2017 में तेल अवीव का दौरा किया था। बता दें कि पीएम मोदी इजराइल की संसद 'नेसेट' को संबोधित करेंगे और ऐसा गौरव प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।

End of Feed