PM Modi in US: तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी, जानें क्या है उनका प्लान

PM Modi Arrives in US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा की शुरुआत करते हुए फिलाडेल्फिया पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री डेलावेयर में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भविष्य के शिखर सम्मेलन (एसओटीएफ) में भाग लेंगे। इस बीच राष्ट्रपति बाइडेन ने क्या कहा आपको बताते हैं।

World News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संयुक्त राष्ट्र में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन को संबोधित करने के लिए शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। मोदी विलमिंगटन, डेलवेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य विश्व नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

PM Modi US Visit

पीएम मोदी पहुंचे अमेरिका। (File Photo)

पीएम मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे

मोदी विलमिंगटन की अपनी आगे की यात्रा के लिए फिलाडेल्फिया पहुंचे। राष्ट्रपति जो बाइडन के गृहनगर विलमिंगटन में वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने और यूक्रेन और गाजा में संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के तरीकों का पता लगाने के लिए कई नई पहल शुरू होने की उम्मीद है।

End of Feed