Video:'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की नीति पर...इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का संदेश

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के विस्तारवादी रवैये को लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में बढ़ती चिंता के बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया की संसद में कहा कि भारत विकास का रास्ता अपनाता है, विस्तारवाद का नहीं।

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपके बीच आना मेरे लिए बहुत सौभाग्य का विषय है। मैं 140 करोड़ भारतवासियों के प्रतिनिधि के रूप में, मदर ऑफ डेमोक्रेसी के एक भाग्यशाली नागरिक के रूप में सभी भारतीयों की तरफ से आपको शुभकामनाएं देता हूं। इंडोनेशिया के लोगों ने, यहां के प्यारे बच्चों ने, युवाओं और महिलाओं ने आज के दिन को मेरे जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक दिन बना दिया है। आज की सुबह जिस तरह इंडोनेशिया के लोगों ने मुझे अपना प्रेम दिखाया है, जिस तरह स्वागत किया है, वो मैं कभी भूल नहीं सकता।'

pm modi in indoneshia

इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने कहा 'भारत, दुनिया का वो देश है, जो विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की नीति पर चलता है और इसलिए हम भारत में कहते हैं सबका साथ-सबका विकास। आज मैं यही मंत्र, यही भावना लेकर इंडोनेशिया के आप सभी सांसद सदस्यों के बीच आया हूं।'

End of Feed