जापान से भारत को बड़े निवेश का भरोसा, दोगुनी हो सकती है जापानी कंपनियों की संख्या

भारत-जापान आर्थिक रिश्तों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जापान की कंपनियां भारत में निवेश बढ़ाने के साथ-साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के लिए भी तैयार हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि परिधान क्षेत्र की प्रमुख कंपनी यूनिक्लो सहित जापानी कपड़ा कंपनियां भारत में निवेश बढ़ाने और अपने वैश्विक बाजारों के लिए देश से अधिक उत्पाद खरीदने पर विचार कर रही हैं।

भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग को लेकर बड़ी संभावनाएं सामने आई हैं। जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि आने वाले कुछ वर्षों में भारत में काम कर रही जापानी कंपनियों की संख्या दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश बढ़ाने के साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के लिए भी तैयार हैं।

Piyush Goyal

पीयूष गोयल

जापान ने अगले दस वर्षों में भारत में 67 अरब डॉलर के निवेश का लक्ष्य रखा है। पीयूष गोयल के मुताबिक अब तक 10 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौजूदा रफ्तार जारी रही तो जापान तय समय से पहले ही अपने निवेश लक्ष्य को हासिल कर सकता है। भारत की ओर से सेमीकंडक्टर, डीपटेक और हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में जापानी निवेश और तकनीकी सहयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

End of Feed