पीयूष गोयल ने की कतर के व्यापार मंत्री से मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापार व निवेश बढ़ाने को लेकर हुई बात

पीयूष गोयल ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के दोहा चैप्टर को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ICAI के दोहा चैप्टर को संबोधित किया। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से आग्रह किया कि वे भारत-कतर द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए पेशेवर सेवा व्यापार को मजबूत करने में अपनी भूमिका बढ़ाएं।

India-Qatar Relation: केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कतर के विदेश व्यापार मामलों के राज्य मंत्री अहमद बिन मोहम्मद अल-सईद से मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। गोयल ने कहा कि वह बढ़ते सहयोग के जरिए द्विपक्षीय व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

qatar

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कतर के विदेश व्यापार मामलों के राज्य मंत्री अहमद बिन मोहम्मद अल-सईद से मिले (फोटो: X@PiyushGoyal)

उन्होंने मंगलवार को X पर एक पोस्ट में लिखा, 'कतर के विदेश व्यापार मामलों के राज्य मंत्री डॉ. अहमद बिन मोहम्मद अल-सईद से मिलकर खुशी हुई। हमें अगस्त में नई दिल्ली में हुई अपनी चर्चा याद आई, जब उन्होंने कतर से भारत आए एक बड़े निवेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने के लिए निरंतर सहयोग की आशा है।'

End of Feed