Earthquake: फिलिपींस में आए भूकंप का ऐसा नजारा, जिसे देख उड़ जाएंगे आपके होश...लोग स्कूटी, बाइक छोड़ नीचे लेटे, देखें वीडियो

6.9 तीव्रता का भूकंप आने से सेबू प्रांत के बोगो शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई घर, नाइट क्लब और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान जमींदोज हो गए, जिनमें कई लोग दब गए। जिंदा बचे लोगों की तलाश की जा रही है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जो बेहद हैरान करने वाला है।

Philippines Earthquake Today: फिलीपींस के मध्य प्रांत में मंगलवार रात को आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई। भूकंप इतना खतरनाक था कि इसके एक वीडियो ने हैरान कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक ब्रिज ऐसे हिल रहा है, जैसे कोई झूला हो। ब्रिज पर कई लोग अपने वाहनों पर जाते दिख रहे हैं, ऐसे में उन्हें बुरी तरह हिलते हुए देखा जा सकता है।

earthquake (1)

फिलिपींस में आए भूकंप का खतरनाक नजारा।

अधिकारियों ने बताया कि 6.9 तीव्रता का भूकंप आने से सेबू प्रांत के बोगो शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई घर, नाइट क्लब और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान जमींदोज हो गए, जिनमें कई लोग दब गए।

End of Feed