Peru Plane Crash: पेरू में टूरिस्ट विमान क्रैश होने से बड़ा हादसा, 13 लोगों की मौत

पेरू में टूरिस्ट विमान क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 11 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई। विमान पिस्को से उड़ान भरकर नाज्का लाइंस जा रहा था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। पर्यटकों को विश्व प्रसिद्ध नाज्का लाइंस (Nazca Lines) दिखाने जा रहा एक छोटा विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच शुरू कर दी गई है।

plane

सांकेतिक फोटो

पुलिस अधिकारी जॉर्ज एंड्रेड के अनुसार, विमान में 11 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में किसी के भी बचने की सूचना नहीं है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विमान ने पास के ईका शहर से टेक ऑफ किया था। यह टूरिस्ट विमान प्राचीन धरोहर नाज्का लाइन्स के हवाई दर्शन के लिए जा रहा था। लेकिन नाज्का लाइन्स के पास ही प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और खेतम में जा गिरा। जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई, जिससे तत्काल राहत और बचाव कार्य करना संभव नहीं हो सका।

End of Feed