हिमालय में तबाही: नेपाल और तिब्बत में आई बाढ़ के बाद 30 से अधिक देशों के लोग लापता, किस देश के कितने लोग?

नेपाल पुलिस के अनुसार, देश में अब तक कम से कम 165 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 826 लोग लापता हैं। नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक, लापता नेपाली नागरिकों में 113 स्थानीय पर्यटक, सेना व पुलिस के 85 सुरक्षाकर्मी और रसुवा व नुवाकोट जिले के 162 स्थानीय निवासी शामिल हैं।

तिब्बत में ग्लेशियर टूटने (Glacier Collapse) के कारण बुधवार को चीन और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में भीषण फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) ने भारी तबाही मचाई है। गुरुवार तक दोनों देशों के अधिकारियों ने 160 से अधिक लोगों की मौत और 1,300 से ज्यादा लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। लापता लोगों में एक बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की है, जो इस इलाके में ट्रेकिंग या पवित्र हिंदू स्थल (मानसरोवर/कैलाश यात्रा मार्ग) की तीर्थयात्रा के लिए आए हुए थे। बचाव एजेंसियों और डेटा जुटाने वाली टीमों के बीच समन्वय की कमी और अलग-अलग समय पर मिले आंकड़ों के कारण लापता लोगों की संख्या में भिन्नता देखी जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

Nepal  Flash flood

नेपाल में तबाही, 30 देशों के लोग लापता

नेपाल में तबाही का मंजर

नेपाल पुलिस के अनुसार, देश में अब तक कम से कम 165 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 826 लोग लापता हैं। नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक, लापता नेपाली नागरिकों में 113 स्थानीय पर्यटक, सेना व पुलिस के 85 सुरक्षाकर्मी और रसुवा व नुवाकोट जिले के 162 स्थानीय निवासी शामिल हैं। इसके अलावा नेपाल पर्यटन बोर्ड ने पुष्टि की है कि क्षेत्र में मौजूद 517 विदेशी पर्यटक भी लापता हैं।

End of Feed