गाजा पट्टी में 10 लाख लोग घर छोड़कर भागे, इजरायल के जमीनी आक्रमण का सता रहा डर

  • Agency by: भाषा
  • Updated Oct 16, 2023, 08:38 PM IST

अमेरिकी युद्धपोतों की मदद से इजराइली बल गाजा सीमा पर तैनात हो गए हैं और उन्होंने युद्धाभ्यास किया जिसे इजराइल ने बताया कि यह आतंकवादी समूह को मटियामेट करने के लिए एक बड़ा अभियान होगा। एक सप्ताह से लगातार किए जा रहे हवाई हमलों से गाजा पट्टी में कई इमारतें जमींदोज हो गयी हैं लेकिन इससे इजराइल पर आतंकवादियों के रॉकेट हमले नहीं रुके हैं।

Israel Attack Hamas : हमास के घातक हमले के बाद इस आतंकवादी संगठन के सरगना के खात्मे के लिए इजरायल द्वारा जमीनी आक्रमण किए जाने की आशंका के मद्देनजर गाजा पट्टी में 10 लाख से अधिक लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं। सहायता समूहों ने चेतावनी दी है कि इजरायल के जमीनी हमले से मानवीय संकट बढ़ सकता है।

gaza

गाजा से लोग पलायन कर रहे।

गाजा सीमा पर तैनात इजरायल के सैनिक

अमेरिकी युद्धपोतों की मदद से इजरायली बल गाजा सीमा पर तैनात हो गए हैं और उन्होंने युद्धाभ्यास किया जिसे इजरायल ने बताया कि यह आतंकवादी समूह को मटियामेट करने के लिए एक बड़ा अभियान होगा। एक सप्ताह से लगातार किए जा रहे हवाई हमलों से गाजा पट्टी में कई इमारतें जमींदोज हो गयी हैं लेकिन इससे इजरायल पर आतंकवादियों के रॉकेट हमले नहीं रुके हैं।

End of Feed