आसमान के रहस्यों से उठा पर्दा! UFO पर पेंटागन की गुप्त फाइलें डिक्लासिफाइड, सामने आईं 5 चौंकाने वाली बातें

जारी दस्तावेजों में एक FBI रिपोर्ट भी शामिल है, जिसमें एक पूर्व सैन्य पायलट का बयान दर्ज है। इस पायलट ने बताया कि अक्टूबर 2023 से बोस्टन और डबलिन के बीच उड़ान भरते समय उसे बार-बार अस्पष्ट सफेद रोशनियां दिखाई दीं। इसके अलावा एक और चर्चित मामला 2002 का है।

Pentagon UFO files: अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने एक बार फिर गोपनीय UFO जिन्हें अब आधिकारिक तौर पर 'अनआइडेंटिफाइड एनोमलस फेनोमेना' (UAP) कहा जाता है, उससे जुड़े नए दस्तावेज एवं वीडियो जारी किए हैं। इस बार 41 नई फाइलें सार्वजनिक की गई हैं, जिनमें वीडियो, तस्वीरें और दशकों पुराने दस्तावेज शामिल हैं, जो अमेरिका और विदेशों में हुई कई रहस्यमयी घटनाओं का ब्योरा देते हैं। जारी दस्तावेजों में वीडियो भी शामिल हैं। अज्ञात एवं रहस्यमयी घटनाओं वाले वीडियो अलग-अलग समय और जगहों के हैं।

ufo

यूएफओ के बारे में पेंटागन ने जारिए किए नए दस्तावेज। तस्वीर-AI

यह रिलीज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश के बाद इस साल की पांचवीं डिस्क्लोजर है, जिसमें उन्होंने सभी सरकारी एजेंसियों को UFO से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था। दिलचस्प बात यह है कि ये दस्तावेज अकेले पेंटागन से नहीं, बल्कि पेंटागन, एफबीआई, सीआईए, स्टेट डिपार्टमेंट और राष्ट्रपति कार्यालय यानी पांच अलग-अलग सरकारी एजेंसियों से जुटाए गए हैं। पेंटागन के प्रवक्ता के मुताबिक, आने वाले समय में और दस्तावेज लगातार जारी किए जाते रहेंगे।

End of Feed