ईरान-यूक्रेन से जुड़े सैन्य राज पत्रकारों को करता था लीक, पेंटागन ने अमेरिकी टॉप जनरल को किया बर्खास्त

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने शीर्ष सैन्य योजनाकार लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया को पद से बर्खास्त कर दिया है। उन पर ईरान और रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पत्रकारों को लीक करने का आरोप है। पेंटागन ने मामले को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्याय विभाग भेज दिया है।

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय ’पेंटागन’ ने शीर्ष सैन्य योजनाकार पद से लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्वेनिया को बर्खास्त किए जाने के बाद उन पर मीडिया को संवेदनशील जानकारी लीक करने का गंभीर आरोप लगाया है। एक रक्षा अधिकारी ने बुधवार देर रात बताया कि रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ’जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ के रणनीति, योजना और नीति प्रमुख आर्मी लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्वेनिया को उनके पद से बर्खास्त कर दिया। उन पर ईरान युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और अन्य संवेदनशील सैन्य मामलों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पत्रकारों को लीक करने का आरोप है।

pentagon

Pentagon Leak Scandal: पत्रकारों को सैन्य राज बताने के आरोप में जनरल ब्रेट सिल्विया पर गिरी गाज। AP

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में जांच की गई थी और ब्रेट सिल्विया कथित तौर पर तीन पॉलीग्राफ टेस्ट में भी विफल रहे। पेंटागन ने मामले को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अमेरिकी न्याय विभाग (Justice Department) के पास भेज दिया है।

End of Feed