थाईलैंड के पटाया पहुंच रहे 5000 अमेरिकी नौसैनिक, एडल्ट वर्कर्स पर पुलिस की छापेमारी शुरू, क्या है माजरा?

पटाया लंबे समय से पर्यटन और मनोरंजन उद्योग पर निर्भर रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि अमेरिकी नाविकों के रुकने से स्थानीय होटल, रेस्तरां, बार और दुकानों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

अमेरिका का परमाणु संचालित विमानवाहक पोत 'यूएसएस अब्राहम लिंकन' (USS Abraham Lincoln) लगातार 200 से अधिक दिनों तक समुद्र में तैनात रहने के बाद थाईलैंड के मशहूर तटीय शहर पटाया के पास लाएम चाबांग (Laem Chabang) बंदरगाह पर लंगर डालने जा रहा है। इस युद्धपोत के साथ दो अन्य अमेरिकी नौसैनिक जहाज भी मौजूद हैं। जहाज पर सवार 5,000 से अधिक अमेरिकी नाविक और मरीन (नौसैनिक) अपनी एक लंबी और तनावपूर्ण तैनाती के बाद तट पर उतरकर आराम और मनोरंजन करेंगे। अमेरिकी सैनिकों की भारी भीड़ की आमद को देखते हुए पटाया पुलिस ने शहर में गश्त बढ़ा दी है, ताकि गैर-कानूनी गतिविधियों और देह व्यापार (वेश्यावृत्ति) पर अंकुश लगाया जा सके।

USS Abraham Lincoln

पटाया पहुंच रहे अमेरिकी नौसैनिक

वेश्यावृत्ति को लेकर पटाया पुलिस सतर्क, छापेमारी जारी

थाईलैंड में वेश्यावृत्ति कानूनन अवैध है, लेकिन पटाया और बैंकॉक जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में देह व्यापार बेहद सक्रिय और मौजूद रहता है। दशक भर पहले एफबीआई ने पटाया को दुनिया के प्रमुख सेक्स टूरिज्म स्थलों में से एक बताया था। अमेरिकी सैनिकों के आगमन से पहले पटाया पुलिस ने शहर के बीचफ्रंट और प्रमुख नाइटलाइफ़ इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। वीकेंड के दौरान की गई छापेमारी में देह व्यापार के संदेह में लगभग 40 से 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

End of Feed