गाजा में इजराइल-हमास युद्ध में 56000 से अधिक लोगों की जान गयी फलस्तीनी स्वास्थ्य प्रशासन का दावा

गाजापट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों में नागरिकों व लड़ाकों का अंतर स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन उसका कहना है कि मृतकों में आधे से ज़्यादा महिलाएं और बच्चे थे, माना जाता है कि कई और लोग मलबे के नीचे दबे होंगे या उन जगहों पर होंगे जहां स्थानीय डॉक्टर पहुंच नहीं पाये हैं।

Israel Hamas war Death Toll: गाजा में इजराइल के सैन्य अभियान में 56,000 से अधिक लोग मारे गये हैं। गाजापट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि सात अक्टूबर, 2023 को युद्ध शुरू होने के बाद से 56,077 लोग मारे गए हैं तथा 131,848 अन्य घायल हुए हैं।मंत्रालय ने कहा कि मृतकों में 5,759 ऐसे लोग हैं जो 18 मार्च को इजरायल द्वारा दो महीने के युद्ध विराम को समाप्त कर लड़ाई फिर से छेड़ने के बाद मारे गए हैं।

Israel Hamas war Death Toll

गाजा में इजराइल के सैन्य अभियान में 56,000 से अधिक लोग मारे गये (फाइल फोटो)

इजराइल का कहना है कि वह केवल उग्रवादियों को निशाना बनाता है तथा नागरिकों की मौतों के लिए हमास दोषी है।इजराइल का आरोप है कि उग्रवादी नागरिकों के बीच छिपे हुए हैं और वे घनी आबादी वाले क्षेत्रों से अपनी गतिविधियां चलाते हैं।

End of Feed