इंटरनेट तक पहुंच के मामले में पाकिस्तान का सबसे खराब प्रदर्शन, एशिया के 22 देशों में सबसे निचले पायदान पर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 9, 2023, 10:33 AM IST

रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट पहुंच और समग्र शासन के मामले में, पाकिस्तान में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन दुनिया के संदर्भ में, देश सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में से है।

Internet Access in Pakistan: पाकिस्तान साल 2022 में इंटरनेट तक पहुंच और डिजिटल शासन प्रणाली के मामले में दुनिया के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में से एक रहा है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। ‘पाकिस्तान इंटरनेट लैंडस्केप 2022’ शीर्षक वाली यह रिपोर्ट एक मानवाधिकार संगठन ‘बाइट्स फॉर ऑल’ द्वारा जारी की गई। रिपोर्ट में पिछले साल पाकिस्तान में मानवाधिकारों और सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकियों के बारे में बताया गया है।

Internet Access in Pakistan

इंटरनेट तक पहुंच के मामले में पाकिस्तान का सबसे खराब प्रदर्शन

रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट पहुंच और समग्र शासन के मामले में, पाकिस्तान में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन दुनिया के संदर्भ में, देश सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में से है, यहां तक कि एशिया में भी उसकी ऐसी ही स्थिति है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इंटरनेट पहुंच के मामले में एशिया के 22 देशों में सबसे निचले पायदान पर रहा।

End of Feed