इमरान समर्थकों का उत्पात Act of Terrorism,पीएम शहबाज शरीफ बोले, नफरत ना फैलाएं

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 11, 2023, 10:01 AM IST

Imran Khan Latest News: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर टिप्पणी करते हुए पीएम शहबाज शरीफ ने इमरान समर्थकों के काम को आतंकी काम बताया।

KEY HIGHLIGHTS
  • सड़कों पर इमरान समर्थकों का उत्पात
  • शहबाज शरीफ ने चेताया
  • एक्ट ऑफ टेररिज्म करार

Imran Khan Latest News: पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता का दौर कायम है, पाकिस्तान की सड़कों पर इमरान खान के समर्थक तोड़फोड़ कर रहे हैं। इस तरह की भी खबरें हैं कि इमरान खान के बेलगाम समर्थकों ने पीएम शहबाज शरीफ के घर पर भी हमला किया है। शहबाज शरीफ का कहना है कि इमरान के समर्थक जो कुछ कर रहे हैं वो एक्ट ऑफ टेररिज्म है यानी आतंकी काम है। इसके जरिए वो नफरत बढ़ाने का काम कर रहे हैं।शरीफ ने देश में चल रही अशांति के लिए भी खान की निंदा की और प्रधान मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान खान द्वारा किए गए कथित भ्रष्ट आचरण के मुद्दे को उठाया।

गलत काम के लिए किसी को माफी नहीं

शरीफ ने कहा कि खान के शासन के दौरान, बाद के मंत्री राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामलों का विवरण प्रसारित करते थे, जिसमें अधिकारियों द्वारा परिवार के सदस्यों को भी नहीं बख्शा जाता था। शरीफ ने कहा कि सिर्फ राजनीतिक विरोधियों को ही नहीं बल्कि परिवार और रिश्तेदारों को भी माफ नहीं किया गया। उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को आतंकवाद का कृत्य और देश के प्रति दुश्मनी करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उपद्रवियों को अपनी राज्य विरोधी गतिविधियो को एक बार में बंद करना चाहिए और परिणामों की चेतावनी दी। इस्लामिक रिपब्लिक के प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान की राज्य और विचारधारा की सुरक्षा अधिक कीमती है। किसी को भी इसके खिलाफ साजिश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

End of Feed