India-Pakistan: हिना रब्बानी खार को भारत से चाहिए ऐसे रिश्ते लेकिन PM Modi से क्यों लगता है डर?-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 15, 2023, 05:23 PM IST

Indo-Pak Relation: पाकिस्तान की विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी ने कहा है कि 'पीएम मोदी की वजह से पाक का सपना नहीं हो पाएगा पूरा', जानें हिना रब्बानी ऐसा क्यों बोलीं।

Indo-Pak Business Relation: पाकिस्तान (Pakistan) की पाकिस्तान की विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी (Hina Rabbani Khar) ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पीएम मोदी (PM Modi) के कारण नहीं सुलझ रहे, हिना रब्बानी ने कहा है कि भारत में हिंदू राष्ट्रवादियों की सरकार है, गौर हो कि भारत ने पुलवामा हमले के बाद से पाकिस्तान के साथ हर तरह के संबंध खत्म कर दिए हैं और विशेष तौर पर भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार (Business With Pakistan) बंद कर दिया है, बताते हैं कि इसी मुद्दे को लेकर हिना रब्बानी खार ने बात की है।

पाकिस्तान की विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार ने अमेरिकी वेबसाइट को एक इंटरव्यू देते हुए कहा कि हम भारत के साथ बिजनेस को दोबारा से शुरू करने का स्वागत करेंगे, फिलहाल PM मोदी के रहते ऐसा हो पाना मुश्किल है।

End of Feed