शहबाज शरीफ ने फिर किया ट्रंप को खुश, भारत-पाक विवाद सुलझाने के लिए जताया शुक्रिया, कश्मीर राग भी छेड़ा

शरीफ ने बाकू में अजरबैजान के विजय दिवस परेड को संबोधित करते हुए कहा, राष्ट्रपति ट्रंप के साहसिक और निर्णायक नेतृत्व के कारण ही पाकिस्तान और भारत के बीच युद्धविराम हुआ, दक्षिण एशिया में शांति बहाल हुई, एक बड़ा युद्ध टल गया और लाखों लोगों की जान बच गई।

Shehbaz Sharif Once Again Thanks Trump: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को मई में भारत-पाकिस्तान विवाद सुलझाने के लिए एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया। भारत लगातार यह कहता रहा है कि भारत और पाकिस्तान चार दिनों तक चले गहन सीमा पार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद 10 मई को संघर्ष समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए थे और इस प्रक्रिया में कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं था।

Sharif and trump

शरीफ ने फिर ट्रंप को किया खुश (AP)

शरीफ ने की ट्रंप की जमकर तारीफ

शरीफ ने बाकू में अजरबैजान के विजय दिवस परेड को संबोधित करते हुए कहा, राष्ट्रपति ट्रंप के साहसिक और निर्णायक नेतृत्व के कारण ही पाकिस्तान और भारत के बीच युद्धविराम हुआ, दक्षिण एशिया में शांति बहाल हुई, एक बड़ा युद्ध टल गया और लाखों लोगों की जान बच गई। बता दें कि 10 मई को जब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वाशिंगटन की मध्यस्थता में हुई लंबी रात की बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं, तब से उन्होंने कई बार यह दावा दोहराया है कि उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव को समाधान करने में मदद की।

End of Feed