पाकिस्तान में दिल दहलाने वाली वारदात, इतनी सी बात पर लड़की ने परिवार के 13 लोगों की कर दी हत्या

पुलिस ने बताया कि लड़की उस समय नाराज हो गई जब उसके परिवार ने उसे उसकी पसंद के लड़के से शादी करने की अनुमति नहीं दी। इसी के बाद उसने ये खौफनाक कदम उठाया।

Pakistani Girl Killed 13 Family Members: अपने परिवार के 13 सदस्यों की हत्या करने के आरोप में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजन उसकी पसंद के अनुसार उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने बताया कि ये मौतें 19 अगस्त को खैरपुर के निकट हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी।

Crime in pakistan

पाकिस्तान में बड़ी वारदात

पसंद के लड़के से शादी करने की अनुमति नहीं दी थी

पुलिस ने बताया कि लड़की उस समय नाराज हो गई जब उसके परिवार ने उसे उसकी पसंद के लड़के से शादी करने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत परिवार के सदस्यों को जहर देने की साजिश रची। खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने कहा, खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई। जब पोस्टमॉर्टम हुआ तो सामने आया कि इन लोगों की मौत जहरीले खाने से हुई है।

End of Feed