पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mehreen Shah ने इस भारतीय फिल्म डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर पर लगाया 'सेक्सुअली हैरेसमेंट' का आरोप!

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 10, 2023, 05:48 PM IST

पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री सैयदा महरीन शाह ने भारतीय निर्माता एहसान जैदी और उनकी टीम के कुछ सदस्यों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के नए आरोप लगाए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी अभिनेत्री सैयदा मेहरीन शाह ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए
  • मेहरीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया है
  • मेहरीन ने खुलासा किया कि प्रोड्यूसर राज गुप्ता ने उन पर अनुचित प्रभाव डाला

Mehreen Shah Sexual Harassment Allegations: पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल सैयदा मेहरीन शाह ने निर्देशक अहसान अली जैदी और भारतीय निर्माता राज गुप्ता के खिलाफ यौन उत्पीड़न के चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं,ऐसा मीडिया रिपोर्टों के हवाले से खबर है।अभिनेत्री ने खुलासा किया कि अज़रबैजान (Azerbaijan) की राजधानी बाकू (Baku) में एक शूटिंग के दौरान निर्देशक और फिल्म क्रू द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया था।

Pakistani Actress and model Mehreen Shah

पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री सैयदा महरीन शाह (फोटो साभार-Daily Nation Pakistan)

मेहरीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें अहसान अली जैदी और राज गुप्ता के साथ काम करने के अपने भयानक अनुभव का विवरण दिया, जब उन्होंने उनकी भद्दी मांगों को मानने से इनकार कर दिया।

End of Feed