'अगर संघर्ष हुआ तो कोलकाता पर हमला करेगा पाकिस्तान', बदहाल PAK के ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी

India Pakistan Tension: बदहाल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी दी है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भविष्य में अगर संघर्ष हुआ तो हम कोलकाता पर हमला करेगा।

India Pakistan Tension: बदहाल पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भविष्य में अगर किसी भी प्रकार का संघर्ष होता है तो उसका जवाब कोलकाता में हमले से दिया जाएगा।

khawaja asif

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फाइल फोटो)

ख्वाजा आसिफ ने लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर अपने गृहनगर सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ''अगर भारत इस बार हमें जिम्मेदार ठहरा कर कोई (सैन्य) ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो हम कोलकाता तक निशाना साधेंगे।''

End of Feed