'सऊदी अरब पर हमले से एक्टिव हो जाएगा मक्का पैक्ट', PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हूती विद्रोहियों को चेताया

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने यह बयान मंगलवार को जियो टीवी के साथ एक इंटरव्यू में दिया। दरअसल, हूती विद्रोहियों ने मिसाइल एवं ड्रोन से सऊदी अरब को निशाना बनाते हुए उसके शहरों, आर्थिक एवं ऊर्जा संरचनाओं को निशाना बनाते हुए हमले किए। इन हमलों में कम से कम 73 नागरिकों घायल हुए।

Pakistan warns Houthi : सऊदी अरब पर हुए हमले को लेकर पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों को चेतावनी दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि समझौते में शामिल किसी एक देश पर हमला सभी पर हमला माना जाएगा। उन्होंने कहा कि मक्का पैक्ट को लेकर कोई 'अस्पष्टता' नहीं है। आसिफ ने कहा कि सऊदी अरब पर हूतियों के हमले के बाद यह समझौता सक्रिय हो सकता है। दरअसल, आसिफ का यह बयान सऊदी अरब की तरफ हूतियों के मिसाइलों एवं ड्रोन हमलों के बाद आया है।

Khawaja Asif

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ।

हूती विद्रोहियों के हमलों में सऊदी अरब में 73 घायल

आसिफ ने यह बयान मंगलवार को जियो टीवी के साथ एक इंटरव्यू में दिया। दरअसल, हूती विद्रोहियों ने मिसाइल एवं ड्रोन से सऊदी अरब को निशाना बनाते हुए उसके शहरों, आर्थिक एवं ऊर्जा संरचनाओं को निशाना बनाते हुए हमले किए। इन हमलों में कम से कम 73 नागरिकों घायल हुए।

End of Feed