पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, पुलिस वैन पर अटैक; 5 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले में पुलिस मोबाइल वैन पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह हमला गुरगुरी क्षेत्र में हुआ।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस पर एक और बड़ा हमला हुआ है। करक जिले के गुरगुरी क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस मोबाइल वैन पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स और जिला पुलिस प्रवक्ता शौकत खान ने घटना की पुष्टि की है।

End of Feed