उल्टा चोर कोतवाल को डाटे... युद्धपोत टक्कर मामले पर अब पाकिस्तान ने किया भारतीय राजनयिक को तलब

पाकिस्तानी नौसेना के गैर-पेशेवर रवैये से पोत टकराने पर भारत के विरोध जताने के बाद, पाकिस्तान ने अपनी गलती मानने के बजाय भारतीय राजनयिक को तलब कर उल्टा विरोध दर्ज कराया।

पाकिस्तान कभी नहीं सुधरने वाला, पहले तो गलती करता है और फिर उसे स्वीकार करने के बजाय, दूसरे पर गलती थोपता है। दरअसल पाकिस्तानी नौसेना के गैर-पेशेवर और असुरक्षित तरीके से संचालन के कारण उसका एक पोत, भारतीय युद्धपोत से टकरा गया था। जिस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी, पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर विरोध जताया था, जिसके बाद अब पाकिस्तान ने भी भारतीय राजनियक को तलब किया है।

indian navy

भारतीय युद्धपोत के साथ पाकिस्तानी पोत की हुई थी टक्कर (प्रतीकात्मक फोटो- Indian Navy)

End of Feed