पाकिस्तान ने फतह-4 क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया

‘फतह-4’ मिसाइल का सफल परीक्षण पाकिस्तान की रक्षा रणनीति में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। इससे न केवल पाकिस्तानी सेना की सामरिक क्षमता बढ़ेगी बल्कि क्षेत्रीय भू-राजनीति में भी नए समीकरण बन सकते हैं।

पाकिस्तान ने मंगलवार को अपने स्वदेशी रक्षा कार्यक्रम के तहत विकसित नई क्रूज मिसाइल ‘फतह-4’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, यह मिसाइल 750 किलोमीटर तक की दूरी पर स्थित लक्ष्य को सटीकता के साथ भेद सकती है।

Fatah 4

पाकिस्तान ने फतह-4 क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया (फोटो-X)

मिसाइल की क्षमताएं

आईएसपीआर ने बयान जारी कर बताया कि फतह-4 को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। यह न केवल दुश्मन की मिसाइल रक्षा प्रणाली (Missile Defence System) को चकमा देने में सक्षम है, बल्कि इसमें हाई प्रिसिजन टारगेटिंग (उच्च परिशुद्धता के साथ निशाना साधने) की भी क्षमता है। इससे पाकिस्तान की पारंपरिक हथियार प्रणाली और अधिक प्रभावी हो जाएगी।

End of Feed