पाकिस्तान में हिंदू युवक की हत्या से मचा बवाल; झोपड़ी बनाने के विवाद में जमींदार ने मार दी गोली, गिरफ्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुई एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां के बदीन जिले में एक 23 वर्षीय हिंदू किसान की उसके जमींदार ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि किसान अपनी जमीन पर एक छोटा सा आशियाना बना रहा था, जिसे लेकर विवाद हुआ और बात हत्या तक पहुंच गई। इस वारदात के बाद हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और न्याय की मांग तेज हो गई है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से सामने आई एक सनसनीखेज घटना ने एक बार फिर वहां अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक 23 साल के हिंदू किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोप है कि जमींदार ने केवल इसलिए युवक को गोली मार दी क्योंकि वह अपनी झोपड़ी बना रहा था। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और हिंदू समुदाय ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए।

pakistan hindu man killed

बदीन जिले में मामूली विवाद में जमींदार ने युवक को मार दी गोली (AI Image)

झोपड़ी बनाने पर जमींदार ने चलाई गोली

बदीन जिले के तल्हार गांव में रहने वाला कैलाश कोहली अपने परिवार के लिए जमीन पर अस्थायी घर बना रहा था। आरोप है कि जमीन मालिक सरफराज निजामानी ने इसका विरोध किया और गुस्से में आकर युवक पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल कैलाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

End of Feed