UNSC में PAK को भारत ने फिर लगाई लताड़, बोला-J&K में जारी गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन को खत्म करे

भारतीय राजनयिक ने अवैध रूप से कब्जे वाले इलाकों खासकर जम्मू कश्मीर में गंभीर रूप से जारी मानवाधिकार उल्लंघन को खत्म करने के लिए कहा है। शुक्रवार को 80वें यूएन डे के मौके पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के खुले सत्र को संबोधित करते हुए हरीश ने ये बात कही।

India at UNSC : संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने पाकिस्तान को एक बार फिर लताड़ लगाई है। भारतीय राजनयिक ने अवैध रूप से कब्जे वाले इलाकों खासकर जम्मू कश्मीर में गंभीर रूप से जारी मानवाधिकार उल्लंघन को खत्म करने के लिए कहा है। शुक्रवार को 80वें यूएन डे के मौके पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के खुले सत्र को संबोधित करते हुए हरीश ने ये बात कही।

harish

यूएनएससी में भारत ने पाक को खूब सुनाई खरी-खोटी। तस्वीर-AP

अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा कश्मीर-भारत

उन्होंने कहा, 'मैं यह जोर देकर कहना चाहता हूं कि जम्मू और कश्मीर का केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। जम्मू-कश्मीर के लोग भारत की परीक्षित लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक ढांचे के अनुरूप अपने मौलिक अधिकारों का उपयोग करते हैं। हम जानते हैं कि ये अवधारणाएं पाकिस्तान के लिए पूरी तरह अपरिचित हैं। हम पाकिस्तान से यह आह्वान करते हैं कि वह अपने गैरकानूनी रूप से कब्जे वाले क्षेत्रों में चल रहे गंभीर और निरंतर मानवाधिकार उल्लंघनों को समाप्त करे, जहां की जनता पाकिस्तान के सैन्य कब्जे, दमन, क्रूरता और संसाधनों के अवैध दोहन के खिलाफ खुले विद्रोह में है।'

End of Feed