पश्चिम एशिया में तनाव के बीच PAK, सऊदी और तुर्किये के बीच बड़ा रक्षा समझौता, अगर एक पर हुआ हमला तो तीनों देंगे जवाब

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने शुक्रवार को एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत इनमें से किसी एक भी देश पर किए गए हमले को तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने शुक्रवार को एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत इनमें से किसी एक भी देश पर किए गए हमले को तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। एक संयुक्त बयान के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सऊदी युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान और तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने मक्का के अल-सफा पैलेस में हुई एक बैठक के दौरान 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' पर हस्ताक्षर किए।

Turkey Qatar

PAK, सऊदी और तुर्किये के बीच बड़ा रक्षा समझौता

मक्का संयुक्त रक्षा समझौता

संयुक्त रक्षा के लिए मक्का अल-मुकर्रमा शिखर सम्मेलन के दौरान हुए इस समझौते का मकसद ''किसी भी तरह के हमले के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोध को मजबूत करना है।'' बयान के अनुसार, ''इसमें यह भी तय किया गया कि तीनों देशों में से किसी एक पर भी हुआ कोई भी सशस्त्र हमला, उन सभी पर हमला माना जाएगा।'' बयान में कहा गया है कि इसमें ''तीनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं को बेहतर बनाने'' की बात भी शामिल है।

End of Feed