Hindu Girl: पाकिस्तान पुलिस ने अपहृत हिंदू लड़की को कराची से किया बरामद

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 11, 2023, 03:29 PM IST

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक अफगान पश्तून परिवार द्वारा कथित तौर पर अपहृत हिंदू बच्ची को कराची से सकुशल बरामद किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Hindu Girl in Pakistan:अधिकारी के मुताबिक, आरोपी परिवार ने लड़की का कथित तौर पर जबरन धर्मांतरण कराया और उसका निकाह एक मुस्लिम व्यक्ति से करा दिया।टंडो अल्लाहयार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैयद सलीम शाह ने बताया कि रवीना मेघवाल को दक्षिणी सिंध के टंडो अल्लाहयार से अगवा कर कराची ले जाया गया था।शाह के अनुसार, लड़की के परिवार और सिंध प्रांत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले संगठन पाकिस्तान दहरावर इत्तेहाद (PDI) ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने कहा, 'मामले की जांच के बाद हमने एक टीम कराची भेजी, जहां से लड़की को सकुशल बरामद किया गया और वापस मीरपुरखास लाया गया।' शाह के मुताबिक, अपहरण के आरोपी अफगान पाश्तून परिवार ने दावा किया है कि लड़की ने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया था और जामो खान नाम के मुस्लिम शख्स से शादी चराई थी।

End of Feed