पाकिस्तान: इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, गाइनकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत

Pakistan news today: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित PIMS अस्पताल के गाइनकोलॉजी वार्ड में एयर कंडीशनर कंप्रेसर फटने से भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

Pakistan Hospital Fire Newborns: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित 'पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' (PIMS) अस्पताल में बुधवार सुबह एक भयावह हादसा हो गया। अस्पताल के गाइनकोलॉजी (स्त्री रोग) विभाग की नर्सरी में भीषण आग लगने से कम से कम 15 नवजात शिशुओं की झुलसकर मौत हो गई। वहीं, इस्लामाबाद प्रशासन के मुताबिक, 14 बच्चों की मौत हुई है। एक बयान में कहा गया कि अस्पताल के मातृ एवं शिशु वार्ड की तीसरी मंजिल पर आग लगने से 14 नवजातों की मौत हो गई। पीआईएमएस की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने 'डॉन' अखबार को बताया कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां 15 नवजात शिशु मौजूद थे। उन्होंने कहा, 'एक डॉक्टर ने कम से कम एक नवजात शिशु को बचा लिया।'

पाकिस्तान: इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, गाइनकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत

पाकिस्तान: इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, गाइनकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत

AC कंप्रेसर फटने से लगी आग

रेस्क्यू टीम और अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह हादसा नर्सरी में लगे एयर कंडीशनर (AC) का कंप्रेसर अचानक फटने की वजह से हुआ। धमाके के साथ ही नर्सरी वार्ड में तेजी से आग फैल गई और धुआं भर गया। वहीं, पहले अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वक्त नर्सरी में कुल 16 नवजात शिशु मौजूद थे। अचानक लगी आग और तेजी से फैले धुएं के कारण बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके चलते रेस्क्यू टीम केवल 1 बच्चे को ही सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब हो सकी।

End of Feed