पाकिस्तान में हाहाकार: बिगड़ैल मौसम ने मचाया मौत का तांडव, 86 की मौत; 151 घायल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 11, 2023, 09:43 AM IST

Pakistan News: पाकिस्तान में लगातार बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में अब तक 86 लोगों की मौत हो चुकी है और 151 लोग घायल हुए हैं। इसमें 16 महिलाएं और 37 बच्चे शामिल हैं।

Pakistan News: पाकिस्तान इन दिनों कई मसलों पर संकट का सामना कर रहा है। मुल्क में सियासी और आर्थिक संकट तो है ही, अब देश मौसम की भी मार झेल रहा है। पाकिस्तान स्थित एआरवाई न्यूज के मुताबिक, 25 जून के बाद से यहां मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में अब तक 86 लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा 151 लोग घायल हुए हैं।

Pakistan Monsoon rain

पाकिस्तान में मानसूनी बारिश का कहर

एआरवाई न्यूज के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले 24 घंटों में पूरे पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। एनडीएमए के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 86 मौतें और 151 घायल हुए हैं, जिनमें 16 महिलाएं और 37 बच्चे शामिल हैं।

End of Feed