Mecca Pact: मक्का समझौते पर पाकिस्तान का यू-टर्न! इस्लामाबाद बोला- 'अभी हूतियों के खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई नहीं'

पाकिस्तान ने मक्का समझौते को लेकर बड़ा यू-टर्न लिया है। इस्लामाबाद ने कहा है कि वह 'अभी' हूती विद्रोहियों के खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा। सऊदी अरब के साथ हुए समझौते के बाद पाकिस्तान के इस बयान से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि सऊदी अरब और तुर्की के साथ हाल ही में हुए मक्का रक्षा समझौते के तहत सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के जवाब में सैन्य कार्रवाई के बारे में अभी कोई चर्चा नहीं हो रही है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही। वे इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि इस्लामाबाद इस समझौते के तहत अपनी जिम्मेदारियों को कैसे पूरा करेगा।

Mecca Pact

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फाइल फोटो)

खान ने कहा, 'अभी ऐसी किसी चीज़ पर चर्चा नहीं हो रही है... जब समय आएगा, तो हम समझौते के तहत कार्रवाई करेंगे।' उनके ये बयान तब आए हैं जब ईरान समर्थित हूती बलों ने सऊदी शहरों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले तेज कर दिए हैं। हालिया हमलों में कम से कम 73 नागरिकों के घायल होने की खबर है।

End of Feed