पाकिस्तान: इमरान खान की बहन ने ट्रंप को लिया निशाने पर...जेल के बाहर पूर्व PM से मिलने को प्रदर्शन, 'तेरा बाप भी देगा आजादी' जैसे लग रहे नारे

जेल के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता जुटे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। 'तेरा बाप भी देगा आजादी!' की गूंज है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इमरान खान के परिवार, मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व को उनसे मिलने की अनुमति दी जाए, ताकि उनकी स्थिति की जानकारी हो सके।

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर कई तरह की बातें कहीं जा रही हैं। वे जेल में बंद हैं और कहा जा रहा है कि अंदर उनकी हत्या कर दी गई है। इसके बाद उनकी पार्टी के लोग व परिवार वाले इमरान से मिलाने के लिए जेल प्रबंधक के अपील कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल इमरान कैसे हैं या उनकी किसी प्रकार की कोई मुलाकात नहीं कराई गई है। इस बीच प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। अडियाला जेल के बाहर इमरान खान के लिए CM सोहेल अफरीदी का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान 'तेरा बाप भी देगा आजादी' के नारे गूंज रहे हैं। अडियाला जेल के बाहर इमरान खान के समर्थन में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मोहम्मद सोहेल अफरीदी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह धरना, इमरान खान से मुलाकात की अनुमति न मिलने के बाद और अधिक उग्र हो गया है।

PAKISTAN (4)

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी (ANI)

जेल के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता जुटे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। 'तेरा बाप भी देगा आजादी!' की गूंज है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इमरान खान के परिवार, मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व को उनसे मिलने की अनुमति दी जाए, ताकि उनकी स्थिति और कुशलक्षेम की जानकारी मिल सके और जरूरी राजनीतिक बातचीत हो सके।

End of Feed