पाकिस्तान में इमरान की सेहत पर घमासान, पूर्व PM को निजी अस्पताल क्यों नहीं ले गई सरकार? शहबाज सरकार ने दी दलील

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को सरकार को निर्देश दिया था कि इमरान खान को रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल से दो दिन के भीतर निजी शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया जाए। अदालत ने यह भी कहा था कि उन्हें अगली सुनवाई, यानी 16 सितंबर तक अस्पताल में रखा जाए।

पाकिस्तान सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद निजी अस्पताल के बजाय सरकारी अस्पताल ले जाने के मामले में उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को जिम्मेदार ठहराया है। सरकार का दावा है कि निजी शिफा इंटरनेशनल अस्पताल के बाहर PTI कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी के कारण सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी, जिसके चलते इमरान खान को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) ले जाया गया।

Imran Khan

पाकिस्तान में इमरान की सेहत पर घमासान।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने शनिवार को कहा कि 73 वर्षीय इमरान खान का मेडिकल चेकअप पारदर्शी तरीके से कराया गया और सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन किया। हालांकि, इससे पहले इमरान खान की बहन उज्मा खान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सरकार और वरिष्ठ अधिकारियों पर अदालत के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाया था।

End of Feed