'जिंदा वापस नहीं लौट पाऊंगा...', जेल से इमरान खान की चिट्ठी, पत्नी को लेकर पाकिस्तान के टॉप जजों से क्या लगाई गुहार?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के शीर्ष न्यायाधीशों को खुला पत्र लिखकर अपने और पत्नी बुशरा बीबी के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग की है। इमरान ने आरोप लगाया कि उन्हें जेल में दिन में 22 घंटे तक एकांत कारावास में रखा जाता है और पर्याप्त इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिगड़ती सेहत के कारण उनकी जान को खतरा हो सकता है।

Imran Khan: पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के शीर्ष न्यायाधीशों को खुला पत्र लिखकर अपने और पत्नी बुशरा बीबी के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग की है। इमरान खान ने चेतावनी दी है कि उनकी बिगड़ती सेहत उन्हें ऐसी स्थिति में पहुंचा सकती है, जहां से वह जिंदा वापस नहीं लौट पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उन्हें लंबे समय से एकांत कारावास में रखा गया है और पर्याप्त चिकित्सा सुविधा भी नहीं मिल रही है।

imran khan news

इमरान खान ने चिट्ठी लिखकर बयां किया अपना दर्द। AP

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट

कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट और इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को खुला पत्र लिखा। इसमें उन्होंने अपने इलाज और जेल की परिस्थितियों को लेकर पहले दिए गए अदालती आदेशों को लागू कराने की मांग की है।

End of Feed