कल तक ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार दिला रहा था पाकिस्तान, आज ईरान पर हमला होते ही अमेरिका के विरोध में हो गया खड़ा

पाकिस्तान ने ईरान पर अमेरिकी हमले की निंदा की है। पाकिस्तान ने कहा कि ईरान को आत्मरक्षा का अधिकार है। पाकिस्तान का यह बयान इसलिए हैरान करने वाला है क्योंकि एक दिन पहले ही उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की वकालत की थी।

पाकिस्तान कब किसके साइड हो जाए कहा नहीं जा सकता है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान, अमेरिका के गुणगान में जुटा था। अमेरिकी राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार दिला रहा था। अब वही पाकिस्तान ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद पलट गया और अमेरिका के खिलाफ बोलने लगा है। पाकिस्तान ने अमेरिकी हमले की निंदा की है।

End of Feed