‘यह अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला...', पाकिस्तान की स्ट्राइक पर भारत ने जताई नाराजगी; दी ये नसीहत

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के तीन प्रांतों में किए गए हवाई हमलों के बाद क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने इन हमलों को कराची में हाल ही में हुए आतंकी हमले के जवाब में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई बताया, लेकिन अफगान पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलों में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत और घायल होने की खबर है। भारत ने इस घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बताया।

Pakistan Attacks On Afghanistan: पाकिस्तान ने कराची में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए अफगानिस्तान के तीन प्रांते पर हमले कर दिए। हालांकि, आतंकी ठिकानों पर हमले का दावा करते हुए पाकिस्तान ने नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। पाकिस्तान के हमले में 4-9 साल के छोटे-छोटे के अलावा कई बुजुर्ग शामिल हैं। पाकिस्तान ने ये कार्रवाई कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में हाल ही में हुए पैरा मिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर पर हुए आतंकवादी हमले के बाद की।

pakistan strike

पाकिस्तान स्ट्राइक में अफगानिस्तान के 35 से ज्यादा लोगों की मौत। AP

यह अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला: विदेश मंत्रालय

पाकिस्तान की इस हरकत पर भारत ने चिंता जाहिर करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। विदेश मंत्रालय ने इन हमलों की निंदा करते हुए इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बताया है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पाकिस्तान की ओर से अफगान क्षेत्र में की गई सैन्य कार्रवाई और उससे हुए नागरिक नुकसान को गंभीरता से देखा जा रहा है। भारत ने इसे क्षेत्रीय शांति के लिए चिंताजनक बताया और कहा कि इस तरह की घटनाएं पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ा सकती हैं।

End of Feed