पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 5 आतंकी ढेर, टैंक और डेरा इस्माइल खान में मारे गए TTP के लड़ाके

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर बड़े सैन्य ऑपरेशन में पांच आतंकवादियों को मार गिराया। टैंक और डेरा इस्माइल खान जिलों में 7–8 मई को चलाए गए अभियानों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के चार आतंकवादी मारे गए, जबकि एक अन्य आतंकी अलग ऑपरेशन में ढेर हुआ। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए और सर्च ऑपरेशन जारी है।

पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए पांच आतंकवादियों को मार गिराया है। शनिवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ये ऑपरेशन खुफिया जानकारी के आधार पर दो अलग-अलग जिलों में चलाए गए थे।

pakistan

पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। AP

टैंक जिले में टीटीपी को लगा बड़ा झटका

सेना के बयान के मुताबिक, 7 और 8 मई को टैंक और डेरा इस्माइल खान जिलों में विशेष अभियान शुरू किए गए थे। टैंक जिले में हुई भीषण सैन्य मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े चार खूंखार आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया था, लेकिन गोलीबारी शुरू होने के बाद जवाबी कार्रवाई में उन्हें ढेर कर दिया गया।

End of Feed