अमेरिका-ईरान सीजफायर की आड़ में किसे हथियार बेच रहा था पाकिस्तान? सऊदी अरब ने दिया मुनीर को जोर का झटका

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है, जहां सऊद अरब की आपत्ति के बाद सूडान के साथ 1.5 अरब डॉलर का हथियार सौदा रद्द हो गया। सऊदी अरब ने इस डील के लिए फाइनेंसिंग से हाथ खींच लिया, जिससे पाकिस्तान की उम्मीदों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इस बीच सूडान में सेना और Rapid Support Forces के बीच जारी गृह संघर्ष के कारण हालात और जटिल बने हुए हैं।

Pakistan News: महंगाई और आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को जोर का झटका लगा है। मिडिल ईस्ट में अशांति के बीच पाकिस्तान, सूडान के साथ किए गए 1.5 अरब डॉलर के हथियार सौदा करना चाहता था। हालांकि, जब सऊदी अरब ने आपत्ति जताई तो उसने इस सौदे को रद्द कर दिया।

Pakistan

सीजफायर की आड़ में हथियार बेच रहा था पाकिस्तान। AI IMAGE

सऊदी अरब ने खरीदारी के लिए फाइनेंसिंग न करने का फैसला किया। पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों की ओर से ये जानकारी सामने आई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस साल जनवरी में सऊदी अरब ने इस सौदे के लिए पाकिस्तान को फंड करने की बात कही थी। हालांकि, उस समय फाइनेंसिंग का खुलासा नहीं किया गया था, लेकिन अब सैदे को रद्द कर दिया गया है।

End of Feed