बिपरजॉय से भारत ही नहीं पाकिस्तान भी बेहाल, बचाव की तैयारियां जारी, सिंध में 67 हजार लोग शिफ्ट

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 15, 2023, 03:07 PM IST

बिपरजॉय का अर्थ बांग्ला में आपदा या विपदा होता है। बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका बिपारजॉय भारत और पाकिस्तान के करीब पहुंच रहा है।

Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजॉय सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी तबाही मचा सकता है। गुजरात के बाद इसके पाकिस्तान के सिंध पहुंचने का अनुमान है। इसके मद्देनजर पाकिस्तान में भी तैयारियां जारी हैं। बिपरजॉय के आज पाकिस्तान के तटीय क्षेत्रों में दस्तक देने से पहले देश के दक्षिणी सिंध प्रांत में लगभग 67,000 लोगों को उनके घरों से हटा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। चक्रवात के प्रभाव से कई शहरों में भारी बारिश और बाढ़ की संभावना है और इससे निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

बिपरजॉय का अर्थ बांग्ला में आपदा

बिपरजॉय का अर्थ बांग्ला में आपदा या विपदा होता है। बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका बिपारजॉय भारत और पाकिस्तान के करीब पहुंच रहा है, जिसकी वजह से अधिकारी जानमाल के संभावित नुकसान को कम करने के लिए एहतियाती कदम उठा रहे हैं। बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के सिंध के थट्टा जिले में केटी बंदर बंदरगाह और भारत में कच्छ जिले के बीच पहुंचने की संभावना है। सिंध के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमएच) द्वारा साझा की गई सूचना के अनुसार थट्टा, सुजावल और बदीन के तीन संवेदनशील जिलों से 67,367 लोगों को उनके घरों से निकाल कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है और वहां 39 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

End of Feed