पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में किए हवाई हमले, निशाने पर आतंकी ठिकाने, करीब 23 की मौत

जियो न्यूज ने पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय के हवाले से बताया कि हमलों में फितना अल ख्वारिज, उसके सहयोगी संगठनों और दाएश खोरासान प्रांत के सात शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया गया। मंत्रालय का दावा है कि रमजान के दौरान इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हुए हालिया आत्मघाती हमलों के जवाब में यह कार्रवाई सटीक ढंग से की गई।

Pakistan Air Strikes in Afghanistan: पाकिस्तानी वायु सेना ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक धार्मिक मदरसे को निशाना बनाया। टोलो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तानी जेट विमानों ने नंगरहार प्रांत के खोग्यानी जिले में भी कई हवाई हमले किए। टोलो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान ने शनिवार से पक्तिका के बरमल और अरगुन के साथ-साथ नंगरहार के खोग्यानी, बहसोद और गनी खेल जिलों में कई हमले किए हैं। पाकिस्तानी मीडिया सूत्रों ने भी इस्लामाबाद के हवाई हमलों की पुष्टि की; उन्होंने बताया कि ये हमले पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर स्थित कथित आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर किए गए। बताया जा रहा है कि इन हमलों में 23 लोगों की मौत हुई है।

pak air strike

पाकिस्तान का अफगानिस्तान के कई ठिकानों पर हमला (File photo)

सात शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया

जियो न्यूज ने पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय के हवाले से बताया कि हमलों में फितना अल ख्वारिज (FAK), उसके सहयोगी संगठनों और दाएश खोरासान प्रांत (DKP) के सात शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया गया। मंत्रालय का दावा है कि रमजान के दौरान इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हुए हालिया आत्मघाती हमलों के जवाब में यह कार्रवाई सटीक ढंग से की गई।

End of Feed