Pakistan: कराची में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 1 चीनी नागरिक की मौत, 2 घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 09:44 PM IST

Pakistan: हमले में सहायक रोनाल्ड चाऊ (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दंत चिकित्सक डॉ. रिचर्ड हू ली (74) और उनकी पत्नी मारग्रेट (72) घायल हो गए। रजा के मुताबिक, डॉ. ली और उनकी पत्नी इलाके में काफी लंबे समय से दंत चिकित्सालय चला रहे थे और उन्हें कोई भी खतरा नहीं था। सदर पुलिस थाने के प्रभारी बशीर अहमद ने बताया कि डॉ. ली और उनकी पत्नी को गोलियां लगी हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को दंत चिकित्सालय से 9 एमएम पिस्तौल की कई गोलियां मिली हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. कराची में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 1 चीनी नागरिक की मौत
  2. हमले में 2 चीनी नागरिक घायल
  3. मौके से हमलावर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Pakistan: पाकिस्तान के कराची शहर में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक दंत चिकित्सालय के अंदर गोलीबारी की, जिसमें एक चीनी नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इसे पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया ताजा हमला माना जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), (दक्षिण) असद रजा ने बताया कि हमलावर मरीज बनकर कराची के सदर इलाके में स्थित क्लीनिक में घुसे और दंत चिकित्सक के कक्ष में पहुंचकर गोलीबारी शुरू कर दी।

firing

कराची में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 1 चीनी नागरिक की मौत

कराची में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 1 चीनी नागरिक की मौत

End of Feed