ऑपरेशन सिंदूर में भारत से पिटने के बाद पाकिस्तान अब पहुंचा रूस, डेलिगेशन ने पुतिन को सौंपा शहबाज का पत्र

पाकिस्तानी डेलिगेशन की यात्रा डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के बेहद सफल दौरे के कुछ दिनों बाद हुई, जिन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के बारे में जागरूकता फैलाई

Pak delegation meets Russian FM Lavrov- ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों बुरी तरह पिटने के बाद अब पाकिस्तान भारत के सबसे करीबी दोस्त के पास पहुंच गया है। मंगलवार को मॉस्को में पाकिस्तान के एक प्रतिनिधिमंडल ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक पत्र सौंपा। प्रधानमंत्री के विशेष सहायक सैयद तारिक फातमी ने भी लावरोव को दक्षिण एशिया में हाल के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी।

Shehbaz Sharif.

रूस पहुंचा पाकिस्तानी डेलिगेशन (फाइल फोटो0

पुतिन के लिए शहबाज शरीफ का पत्र सौंपा

उनकी यात्रा डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के बेहद सफल दौरे के कुछ दिनों बाद हुई, जिन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के बारे में जागरूकता फैलाई और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो-टॉलरेंस नीति के लिए ठोस रूसी समर्थन हासिल किया। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने मॉस्को में पाकिस्तानी दूतावास के हवाले से कहा, विशेष सहायक ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संबोधित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक पत्र सौंपा।

End of Feed