Video: पाकिस्तानी DG ISPR की शर्मनाक करतूत, PC में महिला पत्रकार को आंख मारी, इमरान खान पर किया था सवाल

इस वीडियो में पत्रकार अब्सा कोमल को सवाल पूछते हुए देखा जा सकता है। अब्सा इमरान खान के ऊपर लगे आरोपों के बारे में उनसे सवाल करती हैं। वह कहती हैं कि 'सरकार ने इमरान खान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, देश विरोधी बताया है और यह भी कहा गया है कि इमरान दिल्ली के इशारों पर काम कर रहे हैं।'

DG ISPR Pakistan, Ahmed Sharif Chaudhry: पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, एक सामने आए वीडियो में एक महिला पत्रकार को वह आंख मरते दिखे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार ने जेल में बंद इमरान खान के बारे में सवाल किया था और इसका जवाब देते हुए डीजी आईएसपीआर ने उसे आंख मार दी। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

dgispr

पीसी में डीजी आईएसपीआर ने महिला पत्रकार को आंख मारी। तस्वीर-@OsintTV

इमरान खान पर लगे आरोपों पर किया था सवाल

End of Feed