भारत ही दिखा सकता है दुनिया को रास्ता, पीएम मोदी की तरफ आशाभरी नजरों से देख रही हैं अमेरिकी हस्तियां

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 21, 2023, 11:29 AM IST

PM Narendra Modi US visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राजकीय दौर पर अमेरिका में हैं। उन्होंने इस दौरान अमेरिका के विचारकों, शिक्षाविदों, बिजनेसमैन से मुलाकात की। सभी ने पीएम मोदी नीतियों की तारीफ की। वे सभी की तरफ आशाभरी नजरों से देख रहे हैं।

PM Narendra Modi US visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विचारकों, शिक्षाविदों, अरबपति एलोन मस्क और खगोल भौतिकीविद् नील डी ग्रास टायसन समेत कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात की। उन्होंने थिंक टैंक और हेल्थ एक्सपर्ट्स से भी मुलाकात की। विभिन्न व्यक्तित्व जिन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अपने अनुभव शेयर किए। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध और मंदी की ओर बढ़ती दुनिया के बीच करीब-करीब सभी क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स का मनाना है कि इस हालात में भारत ही दिखा सकता है दुनिया को रास्ता।

Narendra Modi, PM Modi US visit, Elon Musk, Ray Dalio, Paul Romer

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले अमेरिका के विचारकों, शिक्षाविदों, अरबपति (तस्वीर-ट्विटर)

रे डेलियो

न्यूयॉर्क में PM मोदी से मुलाकात के बाद अमेरिकी निवेशक रे डेलियो ने कहा कि भारत की क्षमता बहुत बड़ी है और अब आपके पास एक सुधारक है जो बदलाव की क्षमता और लोकप्रियता रखता है। भारत और प्रधानमंत्री मोदी एक ऐसे मोड़ पर हैं जिसमें बहुत सारे अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनका समय आ गया है जब भारत का समय आ गया है। भारत की क्षमता बहुत बड़ी है और अब आपके पास एक सुधारक है जिसमें परिवर्तन करने की क्षमता है और परिवर्तन करने की लोकप्रियता है। भारत और प्रधानमंत्री मोदी एक साथ हैं। ऐसे मौके पर जहां बहुत सारे अवसर पैदा होंगे।

End of Feed