'पुराना अमेरिकी वर्चस्व खत्म...': ईरान का US को कड़ा संदेश, कहा- पहले सैन्य बढ़त हासिल करेंगे, फिर दिखाएंगे कूटनीति

Iran US Conflict: ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने कहा कि ईरान सही समय पर अपनी पूरी सैन्य ताकत का इस्तेमाल करके करारा प्रहार करेगा और उसके बाद अपनी सैन्य बढ़त को मजबूत करने के लिए कूटनीति का सहारा लेगा।

Iran US Conflict: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच, तेहरान के एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट किया। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने कहा कि ईरान सही समय पर अपनी पूरी सैन्य ताकत का इस्तेमाल करके करारा प्रहार करेगा और उसके बाद अपनी सैन्य बढ़त को मजबूत करने के लिए कूटनीति का सहारा लेगा।

Mohammad Bagher Ghalibaf

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालीबाफ (फाइल फोटो)

'...बंद रहेगा होर्मुज'

अमेरिका के साथ लगभग सात महीने से चल रहे युद्ध के बीच संसद को संबोधित करते हुए गालीबाफ ने ईरान के बातचीत के रुख को "पूरी तरह से स्पष्ट, तर्कसंगत और गैर-समझौतावादी" बताया। उन्होंने कहा कि जब तक अमेरिका अपनी सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं करता तब तक होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा।

End of Feed