एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग (Jensen Huang) के इस्तीफे के बाद कंपनी में नए लीडरशिप को लेकर हलचल तेज हो गई है। एनवीडिया (Nvidia) के बोर्ड ने संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर आर्म होल्डिंग्स के प्रमुख रेने हास से बातचीत की है। इस बीच, एलन मस्क ने जेनसन हुआंग की कंपनी में वापसी की मांग का समर्थन किया है।
एलन मस्क ने की हुआंग की वापसी की मांग। AP
अमेरिका की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कंपनी के सीईओ जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद अब नए प्रमुख की तलाश शुरू हो गई है। एनवीडिया का बोर्ड आर्म होल्डिंग्स के प्रमुख रेने हास को हुआंग के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देख रहा है।
रेने हास साल 2022 से ब्रिटिश चिप निर्माता कंपनी आर्म होल्डिंग्स की कमान संभाल रहे हैं। यह कंपनी सॉफ्टबैंक के समर्थन वाली है। रेने हास, इससे पहले करीब सात साल तक एनवीडिया में काम कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके जेनसन हुआंग और एनवीडिया बोर्ड के कई सदस्यों के साथ पेशेवर संबंध भी अच्छे हैं।
हालांकि, एनवीडिया ने साफ किया है कि नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है। कंपनी के बोर्ड ने कहा है कि वह सीईओ की तलाश के लिए एक सर्च फर्म चुनने की प्रक्रिया में है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक किसी भी संभावित उम्मीदवार से औपचारिक रूप से संपर्क नहीं किया गया है।
जेनसन हुआंग की वापसी चाहते हैं कर्मचारी
जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद एनवीडिया के कुछ कर्मचारियों की ओर से उन्हें दोबारा सीईओ बनाने के लिए एक याचिका शुरू किए जाने की खबर है। इस मांग को SpaceX के सीईओ एलन मस्क का भी समर्थन मिला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर की पोस्ट का जवाब देते हुए मस्क ने लिखा, "जेनसन हुआंग को बहाल करने के लिए एक याचिका चल रही है और मैं भी उस पर हस्ताक्षर कर रहा हूं।"
जेनसन हुआंग ने गुरुवार को अपने इस्तीफे का ऐलान किया था। वह करीब 33 साल तक कंपनी के शीर्ष पद पर रहे। फिलहाल Nvidia की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कोलेट क्रेस अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
हुआंग पर क्या है आरोप?
जेनसन हुआंग पर सिंगापुर की टेक कंपनी 'मेगास्पीड' की पूर्व कार्यकारी एलिस हुआंग (Alice Huang / हुआंग ले) के साथ विवाहेतर संबंध रखने के आरोप हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि एलिस हुआंग चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़ी हुई हैं और यह एक 'हनीट्रैप' मामला हो सकता है, जिससे एनवीडिया की एआई (AI) तकनीक और व्यापारिक रहस्यों को खतरा हो सकता था।
