एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ और को-फाउंडर जेनसन हुआंग ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की सीएफओ कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ बनाया गया है। हालांकि, वो सीएफओ की जिम्मेदारी भी संभालती रहेंगी। बता दें कि कोलेट क्रेस, एनवीडिया की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हैं।
Nvidia में बड़ा उलटफेर, CEO जेनसन हुआंग का इस्तीफा; कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम सीईओ। AP
वह सितंबर 2013 में कंपनी से जुड़ी थीं। उन्हें टेक्नोलॉजी और फाइनेंस सेक्टर में करीब 25 साल का अनुभव है। एनवीडिया से पहले उन्हें सिस्को (Cisco) में 3 साल बतौर CFO, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में 13 साल और टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स (Texas Instruments) में भी बड़े फाइनेंस पदों पर काम किया है।
चाइनीज गर्लफ्रेंड के चक्कर में फंसे जेन्सन?
जेन्सन हुआंग पर कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के आरोप लगने के बाद उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा था। हुआंग पर आरोप है कि उनके संबंध एलिस हुआंग (Alice Huang) नाम की एक चीनी कारोबारी से थे। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को कथित तौर पर संदेह है कि एलिस चीन के लिए जासूसी कर रही थीं और बीजिंग को सूचनाएं पहुंचा रही थीं। दोनों के बीच संबंध होने की बात सामने आने के बाद एफबीआई की जांच की खबरें आईं।
एलिस हुआंग का संबंध सिंगापुर की कंपनी मेगा स्पीड से बताया गया है। इस कंपनी पर आरोप है कि उसने अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद Nvidia के एडवांस एआईचिप चीन तक पहुंचाने में मदद की। कुछ रिपोर्ट्स में हुआंग के निजी संबंधों और चिप सप्लाई के बीच संभावित कनेक्शन की आशंका जताई गई है। हालांकि, इस कनेक्शन की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
हुआंग ने स्वीकार की अपनी गलती
गौरतलब है कि हुआंग ने कंपनी के कर्मचारियों को लिखे पत्र में अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की और परिवार व सहकर्मियों से माफी मांगी। हालांकि, उन्होंने किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने की बात स्वीकार नहीं की है। कंपनी के बोर्ड ने स्वतंत्र जांच शुरू की है। बोर्ड का कहना है कि फिलहाल उसके पास ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे लगे कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा या Nvidia के गोपनीय डेटा से समझौता हुआ है।
