बेटी को युद्ध की ट्रेनिंग दे रहे किम जॉन्ग उन? पिता के साथ बैटल टैंक पर सवार हुईं 13 साल की किम जू ए

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के मुताबिक इन दिनों किम जॉन्ग उन सेना की तैयारियों को जांच-परख रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को वह इन्फैंट्री की टैंक यूनिट के साथ थे। यहां उन्होंने फायरिंग और ड्रिल देखी। इस मौके पर उन्होंने सैनिकों से युद्ध की तैयारी पूरी करने के लिए कहा।

Kim jong Un News : यह बात अक्सर पूछी जाती है कि किम जॉन्ग उन के बाद उत्तर कोरिया की कमान किसके हाथ में होगी। कई रिपोर्टों में कहा गया कि किम जॉन्ग उन की बहन किम यो जोंग उनकी उत्तराधिकारी हो सकती है लेकिन पिछले कुछ समय से किम जोंग उन की बेटी किम जू ए उनके साथ देखी जा रही हैं, उससे इस बात की संभावना जोर पकड़ रही है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह अपनी करीब 13 साल की बेटी को अपने उत्तराधिकारी के तौर पर तैयार कर रहे हैं और आने वाले समय में उन्हें देश की कमान सौंप सकते हैं।

kim jong un

पिता किम जोंग उन के साथ फिर नजर आईं किम जू ए।

कई मौकों पर लगातार पिता के साथ नजर आई हैं किम जू

ऐसा इसलिए क्योंकि हाल के दिनों में उत्तर कोरिया में हुए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में किम जू ए अपने पिता के साथ नजर आई हैं। कुछ दिनों पहले वह पिस्टल चलाने की ट्रेनिंग लेते और उससे पहले बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट देखते पाई गईं। इन दोनों मौकों पर किम जोंग उन भी उनके साथ रहे। अब किम जू ए अपने पिता के साथ बैटल टैंक पर नजर आई हैं।

End of Feed