North Korea Warship: लॉन्चिंग के समय ही नॉर्थ कोरिया का युद्धपोत हो गया तबाह, गुस्साए किम जोंग उन ने सजा देने का कर दिया ऐलान

North Korea Warship: नॉर्थ कोरिया का एक नया युद्धपोत लॉन्चिंग के समय ही हादसे का शिकार हो गया है। जिसके किम जोंग उन को बड़ा झटका लगा है।

North Korea Warship: नॉर्थ कोरिया का एक नया युद्धपोत लॉन्चिंग के समय ही तबाह हो गया। युद्धपोत की लॉन्चिंग के समय नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन भी मौजूद थे और उनकी आंखों के सामने ही यह हादसा हुआ। जिसके बाद गुस्साए किम जोंग उन ने दोषी अपराधियों को सजा देने का ऐलान कर दिया।

north korea

नॉर्थ कोरिया का युद्धपोत

कैसे हुआ हादसा

उत्तर कोरिया की नौसेना के लिए महत्वपूर्ण 5,000 टन का एक नया विध्वंसक जहाज अपने लॉन्चिंग समारोह के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, जहाज रैंप से फिसल गया और फंस गया, क्योंकि फ्लैटकार उसके साथ चलने में विफल हो गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और जहाज के निचले हिस्से कुचल गए।

End of Feed